भारत समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आधुनिक भारतीय राष्ट्र 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आया और तब से संविधान, निर्वाचन विधि एवं प्रणाली में प्रतिष्ठापित सिद्धांतों के अनुसार नियमित अंतरालों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए जाते रहे हैं।
भारतीय संविधान ने भारत निर्वाचन आयोग में प्रत्येक राज्य के संसद और विधानमंडल और भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदों के चुनावों के संचालन के लिए पूरी प्रक्रिया के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण का कार्य विहित किया है।
भारत निर्वाचन आयोग एक स्थायी संवैधानिक निकाय है। निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को संविधान के अनुसार की गई थी। आयोग ने 2001 में अपनी स्वर्ण जयंती मनाई।